ब्लैक फंगस की चुनौती
क्या है ब्लैक फंगस ?
ब्लैक फंगस एक बहुत ही गंभीर बीमारी है ,जो कोरोना की दूसरी लहार में देखने को मिली है।यह बीमारी कोरोना से ठीक हो रहे मरीज और कोरोना बीमारी को मात दिए मरीजों मेंदेखने को मिल रही है। Mucormycosis या ब्लैक फंगस संक्रामक नहीं है और लोगो से लोगो के बीच नहीं फैल सकता है।ब्लैक फंगस खून की नालियों में अन्दर घुस जाती है और धमनी को ब्लॉक कर देती है और जिस शरीर के जिस हिस्से पे ये चली जाती है उसे लोकाल गैंग्रीन कर देती है।
ब्लैक फंगस होने के कारन
जैसे मिटटी ,पेड़ ,खाद और सड़े हुए खाद्य प्रदाथ पर हम ब्लैक फंगस को देख सकते है वैसे ही इसे हमारे बलगम में पाया जा सकता है।ये नाक से मिटटी के संपर्क में आने या खून के जरिये ये शरीर में दाखिल हो सकता है और ये फिर फेफड़ो ,आँख,त्वचा और दिमाग को निशाना बनता है
ब्लैक फंगल इन्फेक्शन के लक्षण
ब्लैक फंगस की शिकायते अक्सर कोरोना से ठीक हो रहे मरीज और कोरोना बीमारी को मात दिए मरीजों में देखने को मिल रही है
@ नाक बंद होना
@ नाक से खून निकलना
@आंखों की रोशनी कम होना
@ गाल की हड्डी में दर्द
@ सर में दर्द
@ आँखों और चेहरे पे सूजन
@दांत में दर्द
@खून क उलटी
ब्लैक फंगस का खतरा
भारत में जायदातर वो कोरोना मरीज ईसके शिकार है जिन्हे डायबिटीज कीप्रॉब्लम है या फिर जिन्हे कोरोना के उपचार के समय स्टेरॉइड्स जायदा दिया गया है।
कोरोना हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति पर हमला करता है जिससे हमारे शरीर में मौजूद पहले से ही बीमारी हमपे और जायदा हमला करती है।
अत्यधिक स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल भी हमारी रोग प्रतिरोधक छमता काम करती है और मरीज के जायदा शुगर होने पर शुगर के बढ़ने का मौका मिल जाता है।
ब्लैक फंगस से बचाव
यदि आप धूल भरे निर्माण स्थलों पर जा रहे हैं तो मास्क का प्रयोग करें।
मिट्टी, द्रव्यमान या खाद को संभालते समय जूते, लंबी पतलून, लंबी बाजू की शर्ट और दस्ताने पहनें।
कोविड मरीज काले फंगस से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं करे
ICMR के अनुसार अगर हम कुछ बातो का ध्यान रखे तो ब्लैक फंगस वायरस से बचा ज सकता है। और इसके बचाव के उपाय निम्नलिखित है
@ अति ग्लूकोस की मात्रा को नियंत्रित करना
@ ब्लड ग्लूकोस पर नजर बनाये रखना
@ स्टेरॉयड का इस्तेमाल जररूत के हिसाब से करना
@ ऑक्सीजन के उपचार के दौरान स्वच्छ (स्टेराइल) जल का इस्तेमाल करना
@एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाइयों का इस्तेमाल आवश्क्यता के अनुसार करे



Nice one
जवाब देंहटाएं